Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुलाई तक पूरा हो जाएगा थर्ड लाइन का कार्य, रेल जीएम ने किया निरीक्षण

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा ने मंगलवार को खड़गपुर से लेकर आदित्यपुर तक विंडो निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने टाटानगर और आदित्यपुर के यार्ड और थर्ड लाइन के कार्य का भी जायजा लिया. उन्होंने आदित्यपुर चांडिल सेक्शन का भी दौरा किया. इस दौरान उनके साथ डीआरएम अरुण जे राठौर समेत रेल मंडल के विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद थे. टाटानगर पहुंचे जीएम ने बताया कि थर्ड लाइन का कार्य खड़गपुर से लेकर सलगाजुड़ी ईस्ट केबिन तक कार्य पूरा हो चुका है. अब सलगाजुड़ी वेस्ट से टाटानगर होते हुए आदित्यपुर तक कार्य किया जाना है. इस कार्य के पूर्ण हो जाने से इस सेक्शन में ट्रेनों का आवागमन सुगम हो जाएगा. इसमें टाटानगर और आदित्यपुर दोनों ही यार्ड बेहद महत्वपूर्ण है. इनके भी जीर्णोद्धार का काम तेजी से हो रहा है. जून-जुलाई तक टाटानगर यार्ड और आदित्यपुर यार्ड का कार्य अप्रैल तक पूरा हो जाने की संभावना है. थर्ड लाइन का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-leader-sanjay-performed-havan-for-the-release-of-hemant/">जमशेदपुर

: झामुमो नेता संजय ने हेमंत की रिहाई के लिए किया हवन

प्लेटफार्म पर दिव्यांगों के लिए होगा लिफ्ट

उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए टाटानगर स्टेशन बेहद ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके पुनः विकास की ओर जोर दिया जा रहा है. जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा. इसके लिए कंपनी को कार्य आवंटित किया जा चुका है. आने वाले सप्ताह में कंपनी फाइनल प्रेजेंटेशन देगी, इसके बाद प्रपोजल रेलवे बोर्ड को जमा कर दिया जाएगा. स्टेशन फुट ओवर ब्रिज में दिव्यांगों व सीनियर सिटीजन यात्रियों के लिए रैंप की सुविधा नहीं होने के सवाल पर जीएम ने कहा कि टाटानगर स्टेशन आधुनिकीकरण के साथ ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा. उसमें लिफ्ट व एक्सीलेटर की भी व्यवस्था रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही