Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इस वर्ष दुर्गापूजा और दिवाली में 58% शहरी लोग करेंगे जमकर खरीदारी – कैट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इस वर्ष दुर्गापूजा और दिवाली का त्योहार व्यापारियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण सुस्त रहा बाजार इस वर्ष दुर्गापूजा और दिवाली के त्योहार पर बाजार में रौनक रहेगी. कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल और राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने कहा कि यूगोव की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए कैट ने झारखंड सहित देश भर के व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने का सुझाव दिया है. शहरी के 58 प्रतिशत लोग दुर्गापूजा और दिवाली में जमकर खरीदारी करेंगे. शहरों में यदि व्यापार बढ़ता है, तो मतलब साफ है कि छोटे शहरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मांग ज्यादा होगी, क्योंकि इन क्षेत्रों के व्यापारी आसपास के बड़े शहरों से ही सामान खरीदते हैं. खंडेलवाल और सोन्थालिया ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी के कारण बाजार में चहल-पहल बहुत धीमी थी. उपभोक्ता आर्थिक संकट से जूझ रहे थे. हालांकि, इस साल ऐसा लगता है कि उपभोक्ता दुर्गापूजा और दिवाली त्योहार को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए अधिक उत्सुक हैं, जो निश्चित रूप से व्यापारियों के लिए फायदेमंद होगा. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-accused-absconding-in-illegal-sand-mining-case-arrested/">तांतनगर

: अवैध बालू खनन मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

अर्थव्यवस्था सुधर रही है- बृजमोहन अग्रवाल

वहीं कैट के बृजमोहन अग्रवाल ने यूगोव की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिवाली खर्च सूचकांक पर आधारित है. जो दर्शाता है कि इस वर्ष खर्च करने का इरादा 94.45 है, जबकि 2021 में 90.71 और 2020 में 80.96 था. इससे यह भी जाहिर होता है की अर्थव्यवस्था भी सुधर रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस साल शहरी लोग जिन क्षेत्रों में ज्यादा खर्च करना चाहते हैं, इसमें प्रमुख रूप से घरेलू उपकरण, यात्रा, स्वास्थ्य, गृह सज्जा और सोना शामिल हैं. कैट को यह उम्मीद है की इन सेक्टर के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, रेडीमेड गारमेंट्स, गिफ्ट आइटम्स, एफएमसीजी सेक्टर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इलेक्ट्रिकल फिक्स्चर और फिटिंग आदि अन्य व्यापार के कार्यक्षेत्र होंगे जहां इस वर्ष व्यापार में अधिक वृद्धि की संभावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही