Search

 
 
 

जमशेदपुर : नए वर्ष पर नई सौगात, सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड के तहत होगी पढ़ाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन की महत्वकांक्षी योजनाओं में सबसे प्रमुख योजना राज्य के गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. इसके लिए सरकारी स्कुलों का चयन कर सीबीएससी से निबंधन कराने की प्रक्रिया के साथ ही चयनित स्कूलों में भवन निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है. इस क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला में चार स्कूलों का चयन किया गया है. जिसमें बीपीएम 2 हाई स्कूल, साकची गर्ल्स हाई स्कूल, साकची हाई स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुंदरनगर को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-5-lakh-stolen-from-house-without-breaking-lock-in-burmamines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में बिना ताला टूटे हो गयी 5 लाख की चोरी

2023 से शुरू होगी बीपीएम 2 हाई स्कूल में

[caption id="attachment_514109" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/12/jamshedpur-dse.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला शिक्षा पदाधिकारी की फाइल फोटो[/caption]

सीबीएससी बोर्ड की पढ़ाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल के तर्ज पर गुणवत्तापुर्ण अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करना मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है. जिसकी शुरुआत 2023 में बीपीएम 2 हाई स्कूल से होगी. इसके लिए सीबीएसीस बोर्ड से निबंधन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. भवन निर्माण कार्य भी दो पाली में तेजी से चल रहा है. 2023 में शुरू होने वाले नए सत्र से बीपीएम 2 हाई स्कूल में सीबीएससी बोर्ड की पढ़ाई शुरू होगी. वहीं साकची गर्ल्स हाई स्कूल में 2024 से सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई शुरू होगी. हालांकि साकची गर्ल्स हाई स्कूल का नया भवन बन कर तैयार हो गया है. लेकिन सीबीएसई की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण इसमें 2024 सत्र से सीबीएसई की पढ़ाई शुरू होने की संभावना है. इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए नोटिस जारी किया जाएगा. बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. आवेदन ज्यादा होने की स्थिति में टेस्ट के आधार पर नामांकन होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही