Search

जमशेदपुर : बजरंग दल पर बैन लगाने की वकालत करने वाले अपने गिरेबां में झांके – पप्पु उपाध्याय

Jamshedpur (Sunil Pandey) : हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री पप्पू उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बजरंग दल व फिल्म केरल के प्रदर्शन पर बैन लगाने की मांग करने वाले नेताओं को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए. विवादित नेता अनाप-शनाप बोलकर यहां के धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं. लेकिन हिंदू जागरण मंच ऐसा कतई होने नहीं देगा. पप्पु उपाध्याय ने कहा कि झारखंड सनातनी धर्मस्थली हैं. यहां बहुत सारे धार्मिक एवं रमणीक स्थल हैं. ऐसे में फिल्म का प्रदर्शन से किसी को गुरेज नहीं करना चाहिए. ऐसे बड़बोले नेताओं को चुनौती देते हुए पप्पु उपाध्याय ने कहा कि झारखंड में फिल्म केरल का प्रदर्शन करने वाले सिनेमा हॉल की सुरक्षा हिंदूवादी कार्यकर्ता करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-langur-terror-in-bend-village-for-four-days-two-villagers-injured/">चाकुलिया

: बेंद गांव में चार दिन से लंगूर का आतंक, दो ग्रामीणों को किया जख्मी

धमकियों से संगठन पर नहीं पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि सभी जगह दो-चार धर्म विरोधी या राष्ट्र विरोधी लोग मिल जाएंगे. ऐसे लोगों की धमकियों से ना तो बजरंग दल जैसे राष्ट्रीय संगठनों को असर पड़ेगा और नाही कभी किसी के धमकियों से हिंदुत्व को मजबूत करने वाली नींव कमजोर होगी. सत्ता के मद में चूर ऐसे नेता अनर्गल बयानबाजी कर यहां का सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं. ऐसे लोगों पर सरकार एवं प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-types-of-tenure-contradiction-for-teachers-in-three-universities-of-the-state/">जमशेदपुर

: राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लिए तीन तरह की कार्यावधि, विरोधाभास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp