Search

 
 
 

जमशेदपुर : धनंजय पर फायरिंग करने वालों की हुई पहचान, तीन हिरासत में

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत पुराना कोर्ट रोड के पास कदमा निवासी बी धनंजय पर फायरिंग करने के आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है. पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की. इधर, पुलिस ने धनंजय के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब तक तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी की लिए छापेमारी भी की जा रही है. पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी. इधर, टीएमएच में इलाजरत धनंजय का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने गोली भी निकाल दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapped-for-ransom-police-inaugurated-in-12-hours/">जमशेदपुर

: फिरौती के लिए किया अपहरण, 12 घंटे में ही पुलिस ने किया उद्भेदन

आवेश में आकर चलाई थी गोली

धनंजय ने पुलिस को बताया था कि बुधवार को उसकी छुट्टी रहती है. वह शाम 6.30 बजे अपने सहकर्मी पंकज दुबे के घर गया था. पंकज मानगो के कुंवर बस्ती में रहता है. रात 9.30 बजे पंकज के घर से निकला था. रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवक रैश ड्राइव कर रहे थे. इसी दौरान उनसे बहस हुई थी. कोर्ट रोड में उसे बाइक सवार युवकों ने रोका और फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. उसने इसकी जानकारी साथी पंकज को दी और बाइक चलाकर टीएमएच पहुंचा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही