Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क चौड़ीकरण में जमीन देने वालों ने नहीं मिला मुआवजा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम के माधोपुर से लेकर पश्चिमबंगाल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया. इस सड़क चौड़ीकरण में जिन लोगों की जमीन अधिकृत की गई उन्हें अब तक सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला है. इसको लेकर मंगलवार को भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलने पहुंचा. इस दौरान उपायुक्त को एक मांग पत्र भी सौंपा गया है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/the-first-day-of-matric-inter-examination-in-sahibganj-was-peaceful-dc-sp-took-stock/">साहिबगंज

में मैट्रिक-इंटर की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही, डीसी-एसपी ने लिया जायजा
विमल बैठा ने कहा कि पूरे राज्य में अवैध रूप से जमीन की खरीद और अतिक्रमण चल रहा है. ऐसे में सरकार द्वारा अधिकृत जमीनों में भी जमीन मालिकों को मुआवजा नहीं मिलना चिंता का विषय है. इस मौके पर अरुण गोप, चितरंजन जी,नारायण चंद्र, भीम चंद्र मोदक, जीतू लाल महतो, सतीश चंद्र गोप,धनंजय जी आई एवं काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-third-line-work-will-be-completed-by-july-railway-gm-inspected/">जमशेदपुर

: जुलाई तक पूरा हो जाएगा थर्ड लाइन का कार्य, रेल जीएम ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही