Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सीएम रघुवर संग हजारों श्रद्धालुओं ने नदी से जल ले सूर्य धाम में बाबा भोले का किया जलाभिषेक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सावन के सातवीं सोमवारी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सोमवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इससे पूर्व स्वर्णरेखा नदी में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक का संकल्प कराया गया. इसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान किए. जलाभिषेक यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह संग शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-day-district-level-karate-competition-concluded-winners-were-awarded/">चाईबासा

: दो दिवसीय जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भजन संध्या का होगा आयोजन

कोलकाता के कलाकारों द्वारा पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया. जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, विशालकाय शिवलिंग, आकर्षक झांकी के साथ पुष्पवर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं के सहूलियत के लिए बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की व्यवस्था की गई थी. जलार्पण के पश्चात सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई. शाम को गंगा आरती के तर्ज पर सूर्यधाम मंदिर में छठ घाट पर बनारस से आए 11 पुरोहितों द्वारा महाआरती की जाएगी तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही