Search

जमशेदपुर : अर्जुन मुंडा के आवास पर महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हजारों लोग

Sunil Pandey Jamshedpur : जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर रविवार को काली पूजा पर महाप्रसाद का वितरण किया गया. महाप्रसाद ग्रहण करने राजनेता, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, कारपोरेट घराने के अधिकारी व आमलोग हजारों की संख्या में पहुंचे. अर्जुन मुंडा व उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने आगंतुकों का स्वागत किया. ज्ञात हो कि अर्जुन मुंडा द्वारा हर वर्ष काली पूजा के अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रदेश भर से हजारों लोग आते हैं. रविवार को प्रसाद ग्रहण करने आने वालों में ओडिशा के राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सरयू राय, सांसद आदित्य साहू, पूर्व सांसद पीएन सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत काले, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा नेता राकेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, राजू सरदार, गणेश सरदार, होपना महली, मनोज सरदार, राज कुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, राजेश शुक्ला, चंद्रेशखर मिश्रा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. साथ ही टाटा स्टील के वीपी (कारपोरेट) चाणक्य चौधरी, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी, आरएसवी ग्लोबल के हेड आरएस वेरा समेत कई गणमान्य लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मुंडा ने सभी को काली पूजा गोवर्धन पूजा, भाई दूज की बधाई देने के साथ-साथ आने वाले छठ महापर्व की भी शुभकामनाएं दी. कहा कि इन पर्वों के साथ-साथ लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी साथ ही साथ हो रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अच्छे बहुमत से सरकार बनाएगी. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/total-1211-candidates-for-81-assembly-seats-of-jharkhand-k-ravi-kumar/">झारखंड

के 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1211 उम्मीदवारः के रवि कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp