Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डिमना डैम में मोबाइल छिनतई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना डैम में शुक्रवार को टहलने गए राकेश किस्कू और राम बहादुर शर्मा का मोबाइल छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई निवासी भोला महतो, गड़रूबासा निवासी संदीप कुमार सिंह और हर्ष कुमार शामिल हैं. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-with-political-parties-for-voter-list-revision-work/">चक्रधरपुर

: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक
थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह डिमना डैम में टहल रहे रिपीट कॉलोनी निवासी राकेश किस्कू और राम बहादुर शर्मा से स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल की छिनतई कर ली थी. छिनतई करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद राकेश किस्कू ने थाना में मामले की शिकायत की थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही