Search

 
 
 

जमशेदपुर : नकाब पहन नकली पिस्टल दिखा लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत चेपापुल के पास स्थित लक्ष्य अपार्टमेंट निवासी काफिल खान के घर में नकाब पहन नकली पिस्टल का भय दिखा लूटने के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में गुलाब बाग फेज 2 निवासी शहबाज उर्फ साबू, मेराज अंसारी और रानी अम्मा लॉज निवासी असराफुल शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नकली हथियार, एक चापड़, नकाब और एक टेप बरामद किया है. वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है, जिसे बीते दिनो सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. इस मामले में भी पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें : प्रतिबिंब">https://lagatar.in/giridih-police-arrested-five-cyber-criminals-through-pratibimba-portal/">प्रतिबिंब

पोर्टल के माध्यम गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा

काफिल की पत्नी के साथ आधा घंटा तक हुई झड़प

घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है. तीनों आरोपी एक बाइक से लक्ष्य अपार्टमेंट पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही तीनों कमरे के अंदर गए और पिस्टल का भय दिखाते हुए रुपये और गहने निकालने को कहा. इसी बीच काफिल की पत्नी नाजनीन ने एक आरोपी को पकड़ लिया. दोनों के बीच लगभग आधा घंटा तक झड़प हुई. नाकाम होता देख सभी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना में काफिल, उनकी पत्नी नाजनीन और बेटी घायल हो गए. घटना की सूचना काफिल ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की और तीनों आरोपियों को कपाली से गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : 1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन

3 दिनों से बना रहे थे लूट की योजना, 1300 में खरीदी थी नकली पिस्टल

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व उन्हें जानकारी मिली थी कि काफिल के बेटे द्वारा घर का गहना बेचा जाता है. इसी को लेकर तीनों ने काफिल के घर लूट की योजना बनाई और बिष्टुपुर के अमर मार्केट से 1300 रुपये में एक नकली पिस्टल खरीदी. घटना को अंजाम देने के लिए एक अन्य साथी ने सिदगोड़ा से बाइक की चोरी की. शनिवार को तीनों काफिल के घर पहुंचे. उनकी योजना थी कि घर से सदस्यों के हाथ बांधकर लूट की जाए पर हाथापाई होने के कारण वे लोग भाग गए. फिलहाल पुलिस तीनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही