Search

 
 
 

जमशेदपुर : गम्हरिया में ज्वेलर्स से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, साकची से हथियार बरामद

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास ईश्वर लाल ज्वेलर्स में लाखों रुपए के गहने लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मामले में बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को साकची पुलिस आरोपियों को साकची साईं गेस्ट हाउस स्थित किराए के मकान में लेकर गई. वहां से पुलिस ने एक पिस्टल और गोली के अलावा घटना के समय पहना हुआ कपड़ा और एक तराजू बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thousands-of-devotees-along-with-former-cm-raghuvar-performed-jalabhishek-of-baba-bhole-in-surya-dham-by-taking-water-from-the-river/">जमशेदपुर

: पूर्व सीएम रघुवर संग हजारों श्रद्धालुओं ने नदी से जल ले सूर्य धाम में बाबा भोले का किया जलाभिषेक
पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में तीनों आरोपी शामिल थे. सभी साकची के साईं गेस्ट हाउस में ठहरे थे. 6 अगस्त को घटना को अंजाम दिया और 9 अगस्त को सभी बिहार भाग गए थे. लूटे हुए गहनों को गलाकर बेच दिया गया. इसके बाद उन रुपयों को आपस में बांट लिया. पुलिस सोमवार की शाम मामले का खुलासा करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही