Search

 
 
 

जमशेदपुर : पार्किंग ठेकेदार पर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : टाटानगर स्टेशन पार्किंग में पार्किंग संचालक नीरज दुबे पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों ने रविवार दोपहर रेल एसपी ऋषभ झा के समक्ष सरेंडर कर दिया. इधर, आरोपियों के सरेंडर करने के बाद रेल एसपी ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि, अब तक पुलिस को घटना में प्रयुक्त हथियार नहीं मिले है. मामले को लेकर रेल एसपी ऋषभ झा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीन आरोपियों ने सरेंडर किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. सभी नामजद आरोपी है. सूत्रों की माने तो घटना में शामिल आशुतोष सिंह, रोहित शर्मा और एक अन्य ने सरेंडर किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-girl-students-of-womens-university-selected-for-youth-parliament-debate/">जमशेदपुर

: यूथ पार्लियामेंट डिबेट के लिए वीमेंस यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं का हुआ चयन

यह है घटना 

टाटानगर स्टेशन पार्किंग में शुक्रवार रात पार्किंग ठेकेदार नीरज दुबे पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस घटना में नीरज के गले के पास और हाथ में गोलियां लगी थी. घटना के बाद नीरज को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. नीरज के ममेरे भाई अमन तिवारी के बयान पर टाटानगर रेल थाना में प्राथिमकी दर्ज की गई थी. अमन के बयान पर विशाल, आशुतोष, राजा पगला समेत पांच नामजद आरोपी बनाया गया था. फिलहाल रेल पुलिस इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में छापामारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही