Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रविवार रात इस्लाम नगर में चार अपराधियों नें जाहिद हुसैन पर फायरिंग कर दी थी. गोली जाहिद के बांए पैर में लगकर पार हो गई थी. इधर घटना के बाद देर रात तीन आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वाले आरोपियों में अरमान, राज और शदाब शामिल है जबकि मुख्य आरोपी माजिद अब तक फरार चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त हथियार और स्कूटी भी बरामद कर ली है. घायल जाहिद की स्थिति भी बेहतर बताई जा रही है. टीएमएच में डॉक्टर उसके ऑपरेशन की तैयारी कर रहे है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-bus-of-pilgrims-left-under-the-chief-ministers-pilgrimage-scheme/">चाईबासा

: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रियों की बस हुई रवाना

ब्राउन शूगर के लिए रुपये मांगने पर हुआ था विवाद

तीन दिनों पूर्व जाहिद के साथ माजिद का विवाद हुआ था. माजिद ने जाहिद से ब्राउन शूगर के लिए रुपयों की मांग की थी जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई थी. मामला थाने पहुंचा था जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. बीती रात जाहिद नदी किनारे बैठा था तभी स्कूटी पर सवार होकर माजिद, राजू, अरमान और शदाब पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. सभी ने मारपीट करते हुए उसे जमीन पर लिटा दिया. इस बीच माजिद ने पिस्टल तान दी. जैसे ही माजिद फायर करने वाला था उसी दौरान जाहिद ने अपने हाथ से माजिद को झटका दे दिया जिससे गोली जांघ में जा लगी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-78-passengers-from-the-district-left-for-somnath-for-chief-ministers-pilgrimage/">जमशेदपुर

: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए जिले से 78 यात्री सोमनाथ के लिए हुए रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही