Search

जमशेदपुर : बाइक चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मुसाबनी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दाहिगोड़ा निवासी निवासी राहुल दास, तुमारडूंगरी निवासी अमन लेंका और सोमनाथ दास शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक बाइक भी बरामद कर ली है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि 8 मई को थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी कर ली गई थी. शिकायत के बाद पुलिस बाइक की तलाश में लग गई थी. इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली की इस घटना को राहुल दास, अमन लेंका और सोमनाथ दास ने अंजाम दिया है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-accused-of-stealing-in-house-arrested-goods-recovered/">आदित्यपुर

: घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp