Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्क्रैप व्यवसायी के आवास पर फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरारपाड़ा निवासी स्क्रैप व्यवसायी लालजी प्रसाद के आवास पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अजय गौड़, जगरनाथ पुष्टि उर्फ सन्नी और रितेश कुमार सिंह उर्फ झब्बू शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. इसे भी पढ़ें : रांची-हावड़ा">https://lagatar.in/launch-of-nine-vande-bharat-express-including-ranchi-howrah/">रांची-हावड़ा

सहित नौ वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखायी हरी झंडी

केस में नाम देने पर की थी फायरिंग

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 16 अगस्त को सीएच एरिया में बदमाशों ने लालजी प्रसाद से लूट का प्रयास किया था. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. मामले में अजय गौड़ और अन्य का नाम सामने आया था. अजय के साथी रितेश ने 8 सितंबर को लालजी प्रसाद को केस में नाम न देने की धमकी भी दी थी. इसी को लेकर अजय गौड़ और जगरनाथ ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही