Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी थाना अतंर्गत टिनप्लेट चौक के पास नामदा बस्ती निवासी सुमन देवी से शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पर्स की छिनतई कर ली थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह निवासी करण मुंडा, कृष्णा पात्रो और राकेश भुईंया शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार को सुमन कुमारी ऑटो से टिनप्लेट चौक के पास उतरकर नामदा बस्ती स्थित अपने घर जा रही थी तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कृष्णा मुंडा को पकड़ लिया पर उसके दो अन्य साथी फरार हो गए. पूछताछ में कृष्णा ने अपने दो अन्य साथियों का भी नाम बताया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. सभी को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-kolhan-division-pan-tanti-social-welfare-committee-honored-the-students/">चक्रधरपुर
: कोल्हान प्रमंडल पान-तांती समाज कल्याण समिति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : महिला से पर्स छिनतई मामले में तीन गिरफ्तार
Leave a Comment