Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सीतारामडेरा से जेवर व बाइक चोरी में तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने रविवार की देर रात घर से जेवर चोरी और बाइक चोरी के मामले में कुल तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. तीनों के पास से पुलिस ने बाइक व जेवर को भी बरामद कर लिया है. यह जानकारी सिटी एसपी के विजय शंकर ने सोमवार को प्रेसवार्ता करके दी. एसपी ने कहा कि मेन आरोपी साहिल भुइयां 2-3 माह पहले ही चोरी के एक मामले में जेल से जमानत पर छूटा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gulshan-was-murdered-by-childhood-friends-in-mango-five-arrested/">जमशेदपुर:

मानगो में बचपन के साथियों ने ही की थी गुलशन की हत्या, पांच गिरफ्तार
 

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

चोरी की तीन घटनाओं में भुइयांडीह का रहने वाला साहिल भुइयां, आजादनगर थाना क्षेत्र के पारडीह चौक का रहने वाला सिंटू कुमार, सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली तमुलिया शिव मंदिर का रहने वाला रोहित कर्मकार शामिल है. तीनों के पास से पुलिस ने छह बाइक, पांच मोबाइल, मास्टर की, मंगलसूत्र और कान की बाली बरामद किया है.

इन मामलों का हुआ है खुलासा

सीतारामडेरा निवासी योगेंद्र सिंह के घर में 13 मई की रात चोरी हुई थी. तब योगेंद्र एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये गये हुए थे. उनके घर से चोरों ने सोने की कान की बाली, मंगलसूत्र व अन्य सामान की चोरी की थी. इस घटना को साहिल भुइयां ने अंजाम दिया था. 19 मई को हुई मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने चार मोबाइल फोन भी साहिल के पास से बरामद किया है. 20 मई को योगेंद्र सिंह के घर से बाइक की चोरी कर ली गयी थी. इस मामले में पुलिस ने सिंटू और रोहित को छह बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. बाइक चोर मास्टर की से बाइक को खोलते थे और आसानी से लेकर चले जाते थे.

जमावती देवी और पूजा भुइयां पर जेवर बेचवाने का आरोप

पूरे मामले में चोरी की जेवर बेचने का काम जमावती देवी और पूजा भुइयां की ओर से किया जाता था. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है. दोनों महिलाओं ने भी स्वीकार किया है वह यह धंधा पिछले कई सालों से कर रही थी. पहली बार दोनों को पुलिस ने दबोची है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-weapons-in-birsanagar-came-on-bail-10-days-ago/">जमशेदपुर:

बिरसानगर में हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 10 दनों पहले हीआया था जमानत पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही