Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दो अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जिला पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार भी बरामद हुए है. पहला मामला आजादनगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने शुक्रवार रात वाहन जांच के दौरान चोरी की स्कूटी के साथ आसिफ हुसैन को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुआ. जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीती रात नेचर पार्क के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार पुलिस को देखकर भागने लगा. उसे खदेड़कर पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि स्कूटी चोरी की है. तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार बरामद किया गया. आसिफ बीते दिनों आर्म्स एक्ट के मामले में जेल गए अफसर का भाई है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-are-potholes-in-the-road-connecting-sonuva-goilkera-to-chaibasa/">चाईबासा

: सोनुवा-गोइलकेरा को चाईबासा से जोड़ने वाली सड़क में गड्ढे ही गड्ढे

सीतारामडेरा में बना रहे थे लूट की योजना

इधर, सीतारामडेरा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे सचिन सिंह और करण भुइयां को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग हथियार के साथ लूट की योजना बना रहे थे. दोनों पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे मामले में जेल जा चुके है. करण जून में ही जेल से बाहर आया है, जबकि सचिन अगस्त माह में जेल से बाहर आया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही