Search

 
 
 

जमशेदपुर : चोरी का सोना खरीदने में सोनार समेत तीन गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ स्थित कंपनी के क्वार्टर का ताला तोड़कर हुई साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के गहने की चोरी के मामले में पुलिस टीम ने सोनार संजीव दत्ता उर्फ कान्हू सोनार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने गहना के अलावा नकदी भी बरामद किया है. इसका खुलासा गुरुवार को सिटी एसपी के विजय शंकर ने पुलिस ऑफिस सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-who-went-to-pluck-flowers-was-trampled-by-heavy-vehicle-death/">जमशेदपुर

: फूल तोड़ने गई महिला को भारी वाहन ने रौंदा, मौत

इनकी हुई है गिरफ्तारी

गिरफ्तार लोगों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप छायानगर का सोनार संजीव दत्ता उर्फ बोड़ो उर्फ कान्हू सोनार, बिरसानगर थाना क्षेत्र के डुंगरी टोला जोन नंबर 2 का बादल देव और सरायकेला-खरसावां जिले के मीरूडीह बस्ती का सुहील यादव उर्फ सुनील यादव उर्फ बिल्लर को गिरफ्तार किया गया है. इसमें से बिल्लर ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने 23 जुलाई को भी टेल्को थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में शामिल था.

ये हुआ बरामद

पुलिस ने इस कांड में सोने के जेवरातों को गलाकर बनाया गया एक बड़ा लॉकेट, क छोटा लॉकेट, दो पीस सोने का टूकड़ा, चांदी के जेवर के डिब्बे, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार, घटना में प्रयुक्त किया गया टेंपो, चोरी किया गया चादर आदि बरामद किया गया है.

इनकी बनी थी टीम

मामले का उद्भेदन करने के लिये एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, टेल्को थाना के एसआइ राजेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, अमिश कुमार, कुंदन चौधरी के अलावा सशस्त्र बल कीटीम बनी थी. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-rupesh-pandey-murder-case-high-court-handed-over-the-responsibility-of-investigation-to-cbi-murder-took-place-during-idol-immersion/">BREAKING

: रूपेश पांडेय हत्याकांड : हाईकोर्ट ने CBI को सौंपा जांच का जिम्मा, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई थी हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही