Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. एक बार फिर पुलिस ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि भुइयांडीह हरिजन बस्ती और ग्वालाबस्ती पार्क के पास छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमे अमित कुमार चौधरी, मल्ला रेड्डी अभिषेक और रितेश जायसवाल शामिल थे जबकि उसका साथी सुमित मुखी मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-police-arrested-jbkss-candidate-jairam-mahato-from-giridih-lok-sabha/">बड़ी

खबर : गिरिडीह लोकसभा से JBKSS प्रत्याशी जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुमित के घर से बरामद किए गए नकद

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया जबकि फरार हुए सुमित के घर तलाशी के दौरान नकद बरामद किया गया. वहीं पुलिस ने आरोपियों ke पास से 31 हजार रुपए नकद भी बरामद किए है. पुलिस जांच कर रही है कि ब्राउन शुगर किससे और कहां से लेकर आते थे. गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जेल आ चुके हैं फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : कैसे">https://lagatar.in/how-will-the-vote-percentage-increase-the-government-itself-is-not-aware-of-10-lakh-migrant-workers/">कैसे

बढ़ेगा वोट प्रतिशतः 10.50 लाख प्रवासी श्रमिकों की सरकार को ही जानकारी नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही