Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : मानगो में 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के पास तीन गिरफ्तार

ROHIT KUMAR Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मछली बाजार के पास छापेमारी कर पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह शंकोसाई निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, दाईगुटु निवासी विजय गोराई और मानगो पंजाबी लाइन निवासी राहुल तंतुबाई शामिल है. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर 1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे है. सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी की और तीनो युवकों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान जितेंद्र के पास से 20 पुड़िया, विजय के पास से 10 और राहुल के पास से 8 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसके अलावा 3190 रुपए नकद और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए है. पूछताछ में तीनों ने बताया कि तीनों ब्राउन शुगर बेचने के लाए थे. एक पुड़िया 200 रुपए में बेचते थे. डीएसपी ने बताया कि तीनों पूर्व में जेल जा चुके है. जितेंद्र शराब बेचने, विजय और राहुल चोरी के मामले में जेल जा चुका है. तीनों हाल ही में जेल से बाहर आया है और इस धंधे में लग गया. फिलहाल तीनों को जेल भेज दिया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही