Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो लाख की नकली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस ने कमलपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक कार से 400 बोतल नकली शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई निवासी बिट्टू कुमार महतो, सिदगोड़ा के न्यू बारीडीह के रहने वाले अमित कुमार और भालूबासा के रहने वाले सचिन प्रसाद शामिल है. मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार जांच की जा रही है. इसमें अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज का अवैध परिवहन नहीं होने पाये इसके लिए तैनात पुलिस बल गहनतापूर्वक जांच कर रही है. इसी दौरान शराब की इतनी बड़ी खेप को पकड़ा गया है. इसे भी पढ़ें : T-20">https://lagatar.in/t-20-world-cup-indian-team-announced-kl-rahul-out-rishabh-pant-gets-a-chance/">T-20

वर्ल्ड कप: भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल आउट, ऋषभ पंत को मिला मौका

बोड़ाम से चलता है नकली शराब बनाने का काम

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक कार से नकली शराब की तस्करी की जा रही है. इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया. कार से विभिन्न ब्रांड की नकली शराब बरामद की गई जिसकी कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है. एसएसपी ने बताया कि बोड़ाम थाना क्षेत्र में नकली शराब बनाने का खेल चल रहा था. इसको लेकर पुलिस ने उक्त स्थल पर भी छापेमारी की है. इस मामले में एक व्यक्ति फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शराब को चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी चल रही थी. इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-rahul-gandhi-said-if-bjp-returns-to-power-it-will-throw-away-the-constitution/">मध्य

प्रदेश : राहुल गांधी ने कहा, अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो संविधान को फेंक देगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही