Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के तीन मुक्केबाज

Jamshedpur (Anand Mishra) : कदमा स्थित मंगल सिंह अखाड़ा में संचालित मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. भोपाल में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ी विश्वजीत शुक्ला, रोशनी कुमारी और प्राची सिंह राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके साथ ही कदमा के रहने वाले हिमांशु सिंह, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज हैं और मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी में बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं, वह झारखंड टीम के पुरुष वर्ग के खिलाड़ी के साथ बतौर कोच जुड़ेंगे. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए यह दल रविवार को यहां से रवाना हुआ. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-free-summer-volleyball-training-camp-begins-ends-on-june-11/">रांची

: निशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू,11 जून को समापन
इस दौरान मुख्य रूप से अन्तर्राष्ट्रीय मुक्केबाज और मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी की मुख्य सदस्य और प्रशिक्षु लक्ष्मी पाड़िया, राष्ट्रीय मुक्केबाज़ और एकेडमी के महासचिव विवेक दास, सचिव सह कोल्हन विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच अखिलेश कुमार सिंह, पूर्व खिलाड़ी सह मार्गदर्शक तौकीर खान मौजूद थे. अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज लक्ष्मी पाड़िया ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सभी मुक्केबाज राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में परचम लहराकर हमारे राज्य जिले और इस एकेडमी के साथ ही अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही