Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटानगर यार्ड में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन यार्ड में मंगलवार तड़के 3.17 बजे मालगाड़ी की तीन डिब्बे रेल पटरी से उतर गए. लाइन नंबर 9 पर हुई इस दुर्घटना के कारण अप डाउन में कई ट्रेनों का छह घंटे तक बाधित रहा. हालांकि सुबह 9.25 बजे तक तीनों डिब्बों को पटरी पर लाया या जिसके बाद परिचालन सामान्य हो गया. इसे भी पढ़ें : श्रीकृष्ण">https://lagatar.in/shri-krishna-janmabhoomi-shahi-masjid-case-shock-to-hindu-side-from-sc-survey-banned/">श्रीकृष्ण

जन्मभूमि-शाही मस्जिद केस : SC से हिंदू पक्ष को झटका, मस्जिद के सर्वे पर लगायी रोक
इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित हुई वहीं दो ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया. रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मालगाड़ी को लोडिंग के बाद डिस्पैच किया जा रहा था, इसी दौरान तीन डिब्बे बेपटरी हो गए. हालांकि रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी कोच को बजे पर पुनः पटरी पर वापस ला दिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-uprum-jumur-honored-former-international-archer-and-businessman/">किरीबुरु

: उपरुम जुमूर ने पूर्व अन्तरराष्ट्रीय तीरंदाज व व्यवसायी को किया सम्मानित

ये ट्रेनें हुई प्रभावित

इस दुर्घटना के कारण सीआरएस स्पेशल को लाइन नंबर एक से वापस लाइन नंबर 11 पर 4:50 बजे लाया गया, 12129 हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस टाटानगर के प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह 5:05 पर पहुंची, जिसे 5:15 में रवाना कर दिया गया. वहीं 12089 जनशताब्दी एक्सप्रेस को आदित्यपुर में कंट्रोल किया गया जो सुबह लगभग 5:30 पर टाटानगर पहुंची, जिसे 5:45 बजे आजाद हिंद एक्सप्रेस के बाद रवाना कर दिया गया. 15022 गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस, 12802 नई दिल्ली-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और 13288 राजेंद्रनगर-दूर्ग साउथ बिहार को चांडिल में रोका गया. इसके अलावा 28182 कटिहार-टाटा सुबह 8.35बजे टाटा पहुंची. वहीं ट्रेन नंबर 08162 चक्रधरपुर-टाटा और 08160 टाटा-चक्रधरपुर को रद्द कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही