Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेआरडी में तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेआरडी कॉम्प्लेक्स में रविवार को तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है. टूर्नामेंट का आयोजन सामाजिक संस्था ओलियन ऑफ फेथ व यूबीएचआरसीसी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है, जो 25 अक्टूबर तक चलेगा. इस टूर्नामेंट में शहर के 28 स्कूल की टीमों ने भाग लिया है, जिसमें 14 बॉयज व14 गर्ल्स की टीम शामिल है. इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजक राज सिंह ने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य शहर के प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना व उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करना है. शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें एक मंच प्रदान करने का. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vice-chancellor-orders-to-start-preparation-for-phd-entrance-exam-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू करने का कुलपति ने दिया आदेश

विजेता एवं उपविजेता टीम को किया जाएगा ट्रॉफी प्रदान

राज सिंह ने कहा कि शहर के कई प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में अपना बेहतर प्रदर्शन कर शहर को गौरवान्वित किया है. इस टूर्नामेंट में बॉयज और गर्ल्स में विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा. वहीं, उद्घाटन समारोह में विधायक मंगल कालिन्दी, यूबीएचआरसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह, हरभजन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएसबीए, शिव शंकर सिंह, पवन सिंह, महासचिव अनुराग कुणाल, कोषाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद उपस्थित थे. इस आयोजन को सफल बनाने में राजीव सिंह, नन्द लाल शाह, ज्ञान, पुल्लू, शागिर, कीर्ती सिंह, तनीशा, निकिता कुमारी आदि का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-a-meeting-was-held-regarding-the-construction-of-health-center-in-sinduribeda-kkulda/">बंदगांव

: सिन्दुरीबेड़ा के कूल्डा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर की गई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही