Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर में तीन दिवसीय दीवाली मेला 18 से

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय दीपावली मेला का आयोजन किया जा रहा है. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, महासचिव मानव केडिया,उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) नितेश धूत एवं सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस मेले में दीपावली से संबंधित सामानों जैसे दीपक, सजावट के समान, ड्राई फ्रूट्स, कपड़े एवं अन्य संबंधित वस्तुओं के स्टाल लगाए जाएंगे. इस संदर्भ में अनिल मोदी ने बताया कि दीपावली के समय लोगों की व्यस्तता बढ़ जाती है और दीपावली के सामानों की अलग अलग खरीददारी में समय बहुत लगता है. इन्हीं पहलुओं को दृष्टिगत रख कर चैम्बर द्वारा एक ही छत के नीचे दीपावली से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी हेतु मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhumi-poojan-for-the-construction-of-the-pandal-of-the-young-kali-puja-committee/">जमशेदपुर

: नवयुवक काली पूजा समिति के पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन

20 अक्टूबर तक रहेगा मेला

यह मेला आगामी 18 से 20 अक्टूबर तक बिस्टुपुर स्थित  चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में लगाया जाएगा. मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा. मेले में स्थानीय कुम्हारों द्वारा हस्तनिर्मित दीपक के स्टाल भी लगाए जाएंगे. मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान के प्रति चैम्बर का समर्थन भी है. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस मेले का लाभ उठाएं. मेले के आयोजन में चैम्बर उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनेंस) दिलीप गोलछा, उपाध्यक्ष (इंडस्ट्री) महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष (पीआरडब्लू) मुकेश मित्तल, सचिव पीयूष चौधरी, सांवर मल शर्मा, भरत मकानी एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा सक्रिय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prakash-parv-of-guru-ramdas-ji-celebrated-at-jugsalai-gaurishankar-road-gurdwara/">जमशेदपुर

: जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही