Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में लगा तीन दिवसीय रोजगार निबंधन कैंप

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में सोमवार को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर निबंधन कैंप का आयोजन किया गया. इस कैम्प में प्रथम दिन 150 विद्यार्थीयों ने भाग लिया. निबंधन कैंप का विधिवत उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने किया. प्राचार्य ने संबोधन में कहा कि यह निबंधन कैंप यहां अध्यनरत 70 प्रतिशत ग्रामीण बच्चों तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए एक अवसर प्रदान करता है. कैंप के दौरान जिला नियोजनालय से आए कर्मचारी ने बताया कि इस निबंधन कैंप का मुख्य उद्देश्य नौकरी चाहने वाले युवाओं एवं युवतियों को राज्य एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए नि: शुल्क अवसर प्रदान करना है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-08-at-17.29.05-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/honor-ceremony-of-round-talent-search-examination-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

में गोल प्रतिभा खोज परीक्षा का सम्मान समारोह

निबंधन से संबंधित दी जानकारी

उन्होंने निबंधन से संबंधित जानकारियों को विद्यार्थीयों के साथ साझा किया. सर्वप्रथम आप www. rojgar.jharkhand.gov.in को गूगल में सर्च करना है. उसके बाद new job seekar के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद मोबाइल नंबर के द्वारा ओटीपी सेंड एंड वेरिफाई करने के बाद रजिस्ट्रेशन के फॉर्म को भरना है. उसके बाद उसे सबमिट करना है. मंच संचालन प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर प्रो विजय प्रकाश ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो विनोद कुमार ने किया. इस मौके पर प्रो पुरषोत्तम प्रसाद, प्रो संतोष राम, डॉ प्रशान्त नियोजनालय के रौशन खालको, रमण कुमार, विक्रम कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही