Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बाल संप्रेक्षण गृह में तीन दिवसीय नैतिक पुनरुत्थान कार्यक्रम शुरू

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में लेट्स मेक ए डिफरेंस और जमशेदपुर विमेंस क्लब की ओर से तीन दिवसीय नैतिक पुनरुत्थान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पंचगनी, दिल्ली, नागपुर एवं कोलकाता से लोग शामिल हुए. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संचालक दिल्ली से आए विरल मजूमदार मौजूद रहे. इनके अलावा उपायुक्त विजया जाधव भी मौजूद रहीं. इस कार्यक्रम में नैतिक मूल्यों पर बातचीत की गई जैसे कि इमानदारी, निस्वार्थ भावना, प्रेम एवं नीरवता. सबसे पहले ईमानदारी पर लेकर सवाल उठाए गए और ऑब्जर्वेशन होम में रह रहे बच्चों से पूछा गया कि क्या तुम अपनी जिंदगी ईमानदारी से जीते हो, क्या तुमने बेईमानी की है अगर की है तो क्या तुम्हें गलती का आभास होता है. इसे भी पढ़ें : फुसरो">https://lagatar.in/fusro-the-body-was-cremated-on-the-consent-of-compensation-and-insurance-amount/">फुसरो

: मुआवज़े और बीमा राशि की सहमति पर हुई शव की अत्येष्टि

बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों ने रखे अपने विचार

इस कार्यक्रम के माध्यम से कई बच्चे मंच पर आए और उन्होंने बताया कि उन्हें बुरा लगता है कि उन्होंने ऐसे कार्य किए हैं जिनकी वजह से वह आज उस ऑब्जर्वेशन होम में हैं. अपने परिवार से दूर हैं अपने मां बाप को उन्होंने दुखी किया है और इस समाज के लिए एक बोझ बन गए हैं. बाहर जाकर एक नई जिंदगी जीना चाहते हैं वह पढ़ना चाहते हैं कुछ बनना चाहते हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर विमेंस क्लब की ओर से श्रद्धा अग्रवाल और ममता अग्रवाल भी मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही