Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग वेबिनार संपन्न

 
Jamshedpur : वीमेंस कॉलेज के योग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग वेबिनार का शनिवार को समापन हो गया. 16 जून से 18 जून के बीच हुए इस वेबिनार में अलग-अलग विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए. 18 जून को वैकल्पिक चिकित्सा विषय पर आयोजित वेबिनार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वैकल्पिक चिकित्सा विभाग प्रमुख डॉक्टर अमृतलाल गुरवेंद्र ने अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने बड़े ही सरल तरीके से पंच तत्वों की जानकारी दी. पंच तत्वों और उनसे संबंधित अंगों को जानकर हम किसी के व्यक्तित्व को पहचान सकते हैं. उनसे संबंधित रोगों को कैसे दूर कर सकते हैं, इन सबकी जानकारी उन्होंने छात्राओं को दी. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dadai-dubey-said-in-the-name-of-employment-the-central-government-is-cheating-withdraw-the-scheme/">बोकारो

: ददई दुबे ने कहा- रोजगार के नाम पर छल कर रही है केन्द्र सरकार, योजना वापस ले इसके साथ ही तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग वेबिनार का शनिवार को समापन हो गया. वेबिनार में एमए योग की पढ़ाई कर रही छात्राएं, पूर्व में योग में डिप्लोमा कर चुकी छात्राएं, कॉलेज के अन्य विभागों की छात्राएं, कॉलेज के प्रोफेसर और कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई और ज्ञानार्जन किया. प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार साहू ने वक्ताओं का स्वागत किया. योग विभाग के समन्वयक डॉ राजेंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन एवं योग विभाग के योगाचार्य रवि शंकर नेवार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही