Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर में नव निर्मित शिवधाम मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 23 से

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिरसानगर जोन नंबर 2बी, ओमनगर में नव निर्मित शिवधाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ समेत अन्य देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ 23 मई से होगा. तीन दिवसीय समारोह संपन्न कराने के लिए गया (बिहार) से स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के साथ पुरोहितों का दस सदस्यीय दल शहर आएगा. आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर समिति के महासचिव सह भाजमो नेता रामनारायण शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ 23 मई को कलश यात्रा से होगी. बिरसानगर गुड़िया मैदान से बस से सभी श्रद्धालु सोनारी दोमुहानी जाएंगे. वहां से जल लेकर सभी श्रद्धालु पुनः गुड़िया मैदान पहुंचेंगे जहां से पैदल मंदिर प्रस्थान करेंगे. उस दिन शाम चार बजें पंचांग पूजन, प्रवचन एवं भजन का कार्यक्रम होगा. 24 मई को बेदी पूजन एवं अधिवास कार्यक्रम एवं शाम में देवताओं का नगर भ्रमण कराया जाएगा. अंतिम दिन 25 मई को प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-wife-with-chapada-person-passing-by-got-hurt/">जमशेदपुर

: पत्नी पर चापड़ से किया जानलेवा हमला, मौके से गुजर रहे व्यक्ति को लगी चोट

मनीष प्रस्तूत करेंगे भजन

मंदिर समिति के महासचिव रामनारायण शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर को भव्य रूप दिया जा रहा है. आने वाले समय में वहां स्थानीय लोग शादी-ब्याह के अलावे अन्य सामाजिक कार्यक्रम कर सकेंगे. मंदिर परिसर में भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है. साथ ही नगर विकास विभाग की ओर से एक तालाब का निर्माण कराया जाएगा. जिससे लोगों को धार्मिक कार्यक्रमों के लिए किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तीनों दिन भजन गायक मनीष कुमार द्वारा भजन प्रस्तूत किया जाएगा. उन्होंने शहर के लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की. प्रेस वार्ता में भाजमो महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू सिंह, आकाश साह, सरस्वती खामरी, रेशमा सोय समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-auto-collides-with-bus-due-to-brake-failure-driver-injured/">जमशेदपुर

: ब्रेक फेल होने से बस से टकराई ऑटो, चालक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही