Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस लाइन में तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 131 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में मंगलवार को 19वां कोल्हान क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 4 मई तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 13 तरह के खेल खेले जा रहे हैं जिसमे तीनों जिला के अलावा टीटीएस जमशेदपुर और सीटीसी मुसाबनी से कुल 131 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड से कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-sangharsh-samiti-submitted-memorandum-to-mp/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार सहित ये अधिकारी थे उपस्थित

[caption id="attachment_625833" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-Udghatan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी.[/caption] मौके पर पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी के विजय शंकर, ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत, सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी आनंद प्रकाश, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर सीटीसी मुसाबनी एसपी संजय रंजन सिंह, टीटीएस डीएसपी विश्वजीत बक्श राय और सभी डीएसपी मौजूद रहे. जमशेदपुर से 75, सरायकेला खरसावां जिले से 60, चाईबासा से 55, सीटीसी मुसाबनी से 26 और टीटीएस जमशेदपुर से 15 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-resentment-among-the-villagers-due-to-the-open-operation-of-hubba-dabba-in-jeteya-market/">किरीबुरू

: जेटेया बाजार में खुलेआम हब्बा-डब्बा के संचालन से ग्रामीणों में नाराजगी

फुटबॉल में जमशेदपुर ने सीटीसी मुसाबनी को 2–1 से हराया

[caption id="attachment_625834" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-Hocky.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हॉकी टीम.[/caption] पहले दिन फुटबॉल और हॉकी समेत कई खेल हुए. फुटबॉल और हॉकी जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया. पहले दिन फुटबॉल के दो मैच हुए. पहला मैच जमशेदपुर और सीटीसी मुसाबनी के बीच खेला गया जिसमें जमशेदपुर ने सीटीसी मुसाबनी को 2–1 से हरा दिया वहीं दूसरा मैच सरायकेला और चाईबासा के बीच खेला गया जिसमें सरायकेला ने चाईबासा को 2–1 से हराया. मंगलवार को 10 हजार मीटर दौड़, गोला फेंक, 800 मीटर दौड़, जेवेलियन थ्रो, हॉकी, फुटबाल और हाई जंप हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही