Search

 
 
 

जमशेदपुर : टांगराईन स्कूल में तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला शुरू

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और लिटिल ड्रॉप्स संस्था के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला का मंगलवार को शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव, पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रो, विद्यालय प्रभारी अरविंद तिवारी, शिक्षाविद आशुतोष मंडल, हरे मोहन मंडल, समाजसेवी उज्जवल मंडल, संस्था लिटिल ड्रॉप्स के सचिव जीवन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया. लिटिल ड्रॉप्स संस्था की ओर से आयोजित इस मेले में आज चित्रकला और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 बच्चों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-minister-ramchandra-sahis-met-the-relatives-of-the-school-student-who-died-in-a-road-accident/">जमशेदपुर

: सड़क दुर्घटना में मृत स्कूली छात्र के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस

समाज को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी

कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों सहित आम जनता में जागरूकता का प्रसार होगा. वहीं पंसस रामेश्वर पात्रों ने कहा कि विज्ञान की जागरूकता हमारे लिए बहुत जरुरी है. प्राचार्य अरविन्द तिवारी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होना बेहद जरूरी है. समाज में अंध विश्वास को समाप्त करने की पहल होनी चाहिए. इस अवसर पर संस्था के सचिव जीवन कुमार ने विस्तार से विज्ञान जगरूकता मेला की जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सालगे मार्डी, पान मनी किस्कू, प्राचार्य सविता महतो, मुकेश कुमार, प्रबोध कुमार पाठक, दसमत मुर्मू, राजेंद्र सिंह मुंडा, राजीव कुमार सिंह, निरंजन सरदार, चन्दना मण्डल, प्रशांत महतो, सुजीत महतो, अमल कुमार दीक्षित, साब्यसाची महतो ने अपना सहयोग दिए. विज्ञान जागरुकता मेला में 3 मई को डिबेट और नाटक तथा 4 मई को विज्ञानं मॉडल प्रदर्शित किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही