Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की तीन दिवसीय हड़ताल समाप्त, पीएम-सीएम को भेजा मांग पत्र

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल गुरूवार की शाम को समाप्त हो गई. ह़डताल के कारण जिले में 1400 से ज्यादा दुकानें तीन दिनों तक बंद रही. जिसके कारण किसी भी उपभोक्ता को खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया. दूसरी ओर हड़ताल समाप्त होने के बाद एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त की अनुपस्थिति में अपर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को 11 सूत्री तथा मुख्यमंत्री को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा. एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि तीन दिनों की हड़ताल समाप्त होने के बाद राज्य एवं राष्ट्रीयस्तर पर मांगों से सरकार को अवगत कराया जा चुका है. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मोहन साव पारस, अब्बास अंसारी, रामचंद्र हांसदा, अशोक पासवान, जितेंद्र गुप्ता समेते अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arka-jain-university-starts-value-added-course-for-skill-development-of-students/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी छात्रों के कौशल विकास के लिए वैल्यू एडेड कोर्स आरंभ

प्रधानमंत्री को भेजा गया 11 सूत्री मांग पत्र

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को पांच किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न बहाल किया जाय, डीलरों की मासिक आय 50 हजार सुनिश्चित किया जाय, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की सिफारिशों के तहत न्यूनतम कमीशन 764 रुपया लागू किया जाय, आधार संख्या के साथ ई-पॉश मशीनों से खाद्यान्न वितरण की अनुमति दी जाय, खाद्यान्न में प्रति किलोग्राम नुकसान का भुगतान किया जाय, खाद्यान्न की कीमतों में वृद्धि रोकने लिए पीडीएस से वितरण सुनिश्चित किया जाय, जूट के बोरे में खाद्यान्न आपूर्ति की जाय, ग्रामीण क्षेत्रों में डायरेक्ट प्रोक्यूरमेंट एजेंट की बहाली की जाय, राजस्थान की तर्ज पर पीडीएस डीलर्स को 50 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाय. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mage-festival-celebrated-with-enthusiasm-in-magurda-village-of-hatnatodang-panchayat/">जमशेदपुर

: हतनातोड़ांग पंचायत के मगुरदा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मागे पर्व

मुख्यमंत्री को भेजे गए मांग पत्र की मुख्य बातें

दूसरे राज्यों के समतूल्य राशन कमीशन में बढ़ोतरी हो, राशन तौलने एवं सहयोग करने वाले को 30 हजार मानदेय दिया जाय, राज्य में 4-जी सेवा लागू हो, पूर्व से चली आ रही अनुकंपा व्यवस्था बहाल की जाय, पीएमजीकेएवाई मद का दिसंबर 2022 का बकाया राशि का भुगतान किया जाय, डीलरों के खाते में सीधे कमीशन भेजा जाय, एसएफसी में इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाया जाय. सही वजन के साथ डोर स्टेप डिलिवरी हो, विभागीय बैठकों में डीलरों को शामिल किया जाय, खाद्यान्न की आपूर्ति जूट के बोरे में की जाय. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anshu-chauhans-remand-period-ends-gaya-jail/">जमशेदपुर

: अंशू चौहान की रिमांड अवधि खत्म, गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही