Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आर्टेक्स क्रिएशन ड्राइंग क्लास का तीन दिवसीय समर कैंप का समापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आर्टेक्स क्रिएशन ड्राइंग क्लास द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर समाजमेवी पूर्वी घोष उपस्थित थी. उन्होंने कहा कि समर कैंप में आकर जो खुशी मिली है उसको बयान नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य एक्टिविटी में उनकी भागीदारी जरूरी है. वहीं आर्टेक्स क्रिएशन की मधु सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत 11 मई को हुई थी. इस कैंप में पांच से 15 वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया था. इसमें शामिल बच्चों ने खूब मस्ती की. इस दौरान बच्चों को बहुत कुछ सीखने को भी मिला. मधु सिंह ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को वेस्ट मटेरियल से सजावट के सामान बनाना सिखाया गया. वहीं पर्यावरण को संरक्षित करने के संबंध में उन्हें बताया गया. खेल-खेल में बच्चों को आर्ट एवं क्राफ्ट से संबंधित बहुत सारी जानकारी प्रदान की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-mango-gulab-bagh-demanded-construction-of-road-and-drain/">जमशेदपुर

: मानगो गुलाब बाग के लोगों ने की सड़क व नाली निर्माण की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही