Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टेल्को रिक्रेएशन क्लब में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विवेकानंद इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर बैंगलोर एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को टेल्को रिक्रेएशन क्लब में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि डॉ. मनीष डुडिया, योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा, अशोक शर्मा, मुख्य योग प्रशिक्षक अजय वर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, योग शिक्षिका संगीता शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के आयुर्वेदाचार्य स्वर्ण पदक विजेता मनीष डुडिया ने कहा बच्चें सुबह उठकर पढ़ने की आदत डालें. साथ ही योग प्राणायाम करें. इससे याददाश्त मजबूत होता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjp-in-action-mode-against-the-sale-of-illegal-lotteries-prevalent-in-the-district/">चांडिल

: जिले में व्याप्त अवैध लॉटरी की बिक्री के खिलाफ भाजपा एक्शन मोड में

मधुमेह बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए

उन्होंने मधुमेह बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. कहा कि सिल्वर पेपर क्वायल में रोटी लपेट कर बच्चें स्कूल न ले जाये. यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है. मनीष डुडिया ने खाना-पान में बदलाव और प्राणायाम से मधुमेह को नियंत्रित करने का भरोसा जगाया. शिविर में 90 वर्षीय योग शिक्षक इन्द्रपाल वर्मा, योग शिक्षक अजय वर्मा, दीपक कुमार, गनोरी प्रसाद, अशोक शर्मा, संगीता शर्मा, मुख्य योग शिक्षिका अनीता शर्मा, रिता सिंह, मुख्य योग शिक्षक शिव प्रसाद, देवाशीष चंदा समेत 60 योग साधक भाग लिए. मुख्य प्रशिक्षक अजय वर्मा ने योग साधकों को योग के विभिन्न मुद्राओं का महत्व तथा उसे करने का सही तरीका बताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही