Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बारीडीह वास्तु विहार के निकट गाड़ी के धक्के से गिरा बिजली का तीन पोल

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बारीडीह वास्तु विहार के निकट शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे मिक्सर मशीन गाड़ी के धक्के से बिजली के तीन पोल गिर गये. इसके कारण बिजली का तार एक बाइक और एक कार पर गिर गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. मारुति कार के चालक ने कहा कि उसने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई. बाइक चालक ने भी बताया कि वह तार गिरता देख बाइक से कूद कर भाग गए. इस कारण उनकी जान बच गई. इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है. [caption id="attachment_608196" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Vastu-Vihar-Bijli-Tar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाइक पर गिरा बिजली का तार.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-arjun-munda-met-jailed-abhay-singh/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जेल में बंद अभय सिंह से की मुलाकात
[caption id="attachment_608200" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Vastu-Vihar-Bijli-Tar-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जमीन पर गिरा बिजली का पोल और तार.[/caption] बिजली विभाग द्वारा उस क्षेत्र की बिजली काट दी गई है. इस संबंध में बारीडीह क्षेत्र के जेई सुधीर प्रसाद चौधरी ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि मिक्सर मशीन गाड़ी द्वारा वास्तु विहार के निकट बिजली के तीन पोल गिरा दिये गये हैं. सूचना मिलने के साथ ही क्षेत्र की बिजली काट दी गई और मरम्मत कार्य के लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया है. उन्होंने बताया कि गाड़ी वाले की पहचान कर ली गई है. इस संबंध में संबंध में थाना को गाड़ी वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. चौधरी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही