Search

 
 
 

जमशेदपुर : यूथ पार्लियामेंट डिबेट के लिए वीमेंस यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं का हुआ चयन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आइएसएम धनबाद द्वारा "यूथ पार्लियामेंट डिबेट" के लिए आयोजित प्रतियोगिता में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं का चयन किया गया है कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है साथ हीं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रथम चरण की इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय स्तर पर तीस छात्राओं ने भाग लिया था. विश्वविद्यालय स्तर पर पांच छात्राओं का चयन किया गया. निर्णायक मंडल में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. किश्वर आरा, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. सनातन दीप, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा टाइटस, जैवप्रौद्योगिकी से डॉ. विश्वराज लाल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-compensation-amount-received-by-the-dependents-of-two-people-who-died-due-to-elephant-attack/">बहरागोड़ा

: हाथी के हमले से मृत दो लोगों के आश्रितों को मिली मुआवजा की राशि

द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए दिल्ली जाएंगी तीनों छात्राएं

ज्ञात हो कि 15 मई को आइएसएम धनबाद द्वारा आयोजित प्रथम चरण के प्रतियोगिता में पांच छात्राएं ऑनलाइन शामिल हुई थीं. जिसमें तीन छात्राओं का चयन यूथ पार्लियामेंट डिबेट के लिए हुआ. इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में से कुल दस विद्यार्थियों का चयन हुआ. विश्वविद्यालय की जिन तीन छात्राओं का चयन किया गया उसमे मरीषा पाण्डे (बीएससी बायोटेक), अंशिका मंडल (बीएससी केमेस्ट्री) और वासुधरा मंडल (बीएससी केमेस्ट्री), द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता लिए विश्वविद्यालय की छात्राएं नई दिल्ली जाएंगी. इसके लिए इनके आने जाने और ठहरने की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा की गई है. द्वितीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी सम्मिलित होंगे. इस प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को 5 जून 2023 को यूथ आइकॉन अवार्ड दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही