Jamshedpur : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के पास शुक्रवार को खागा नामक स्थान पर भीषण सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर के जानेमाने कविशर जसबीर सिंह मत्तेवाल समेत तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में उनके दामाद हरचरण सिंह और उनके साथी तरसिका गांव निवासी गुरप्रीत सिंह शामिल हैं. घटना सुबह करीब 11 बजे की बतायी जाती है. वह अपनी कार (जेएच05सीएल – 2674) से कोलकाता में आयोजित शहीदी दिहाड़े के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. बताया जाता है कि घटना के 15-20 मिनट पूर्व ही जसबीर मत्तेवाल की शहर के गुरचरण सिंह बिल्ला से बात हुई थी. जब यह घटना हुई तो वहां की पुलिस ने उन्हें ही यह दुःखद सूचना दी. सूचना मिलते ही कविशर जसबीर मत्तेवाल को चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. उनके टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती स्थित पूर्व के आवास से लेकर पूरे शहर में मातम पसर गया.
जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में सिख पंथ के कविशर जसबीर सिंह मत्तेवाल समेत तीन की मौत
Last Updated: Jun 07, 2024 12:00 AM (IST)