Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चोरी की बाइक के साथ टाल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी से संजय कुमार की बाइक चोरी कर ली गई थी. इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए दो बाइक चोर और एक टाल संचालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छोटा गोविंदपुर निवासी कुणाल कुमार, प्रमोद यादव और लोहा टाल संचालक मनोज कुमार जयसवाल शामिल है. पुलिस ने मनोज के टाल से चोरी की बाइक के पार्टस भी बरामद किए है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-became-aware-of-the-problems-of-the-disabled-in-bodam/">जमशेदपुर

: बोड़ाम में दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत हुए विधायक मंगल कालिंदी
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी को टेल्को कॉलोनी निवासी संजय कुमार की बाइक चोरी कर ली गई थी. इस मामले में पुलिस ने कुणाल और प्रमोद को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी की बाइक को उन लोगों ने मनोज जयसवाल को बेच दिया है. इसके बाद पुलिस ने मनोज के टाल में छापेमारी कर बाइक के कल-पुर्जे बरामद किए. बताया कि तीनों पूर्व में भी जेल जा चुके है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही