Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चांडिल में अज्ञात वाहन के धक्के से कार सवार तीन की मौत, एक घायल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला-खरसांवा जिले के चांडिल थाना अंतर्गत जरियाडीह में अज्ञात वाहन ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया. इधर, सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल का इलाज चल रहा है. मृतकों में पाटा निवासी शिबूराम मार्डी, बबलू सोरेन और सागुन टुडू उर्फ सुकराम टुडू शामिल है जबकि विलोम हांसदा घायल है. इस संबंध में मृतक शिबूराम के भाई लखीराम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-fake-certificates-are-being-found-in-applications-for-nomination-on-quota-seats/">जमशेदपुर

: कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आये आवेदनों संग मिले कई प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी

शादी में शामिल होकर लौटने के क्रम में हुई घटना

लखीराम ने पुलिस को बताया कि सभी उनकी कार में सवार होकर सोमाय सोरेन की शादी में शामिल होने कांदरबेड़ा गए हुए थे. लौटने के क्रम में देर रात 2.30 बजे जरियाडीह के पास उसकी कार को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां शिबूराम और सागुन टुडू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बबलू सोरेन की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना में घायल विलोम हांसदा को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि शिबूराम पाटा टोल प्लाजा में काम करता था जबकि बबलू आंध्र प्रदेश में हेलपर का काम करता था. वहीं सागुन टुडू आंठवीं कक्षा का छात्र था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही