Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तीन सदस्यीय एनक्वास टीम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit kumar) : खासमहल स्थित सदर अस्पताल को पूर्व में एनक्वास सर्टिफाइड किया गया था. पुनः सदर अस्पताल द्वारा एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर तीन सदस्यीय टीम द्वारा 22 से लेकर 24 जून तक सदर अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा जिसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी. मामले को लेकर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन जुझार मांझी ने कहा कि सदर अस्पताल के स्टैंडर्ड, क्वालिटी समेत स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं एवं हर बिंदुओं पर टीम द्वारा जांच पड़ताल की जाती है उसके बाद ही अस्पताल को एनक्वास सर्टिफाइड घोषित किया जाता है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-villagers-demonstrated-in-the-block-office-regarding-various-problems/">तांतनगर

: विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

एनक्वास सर्टिफाइड होना अस्पताल के लिए जरूरी

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल पूरी तरह से एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए तैयार है. चिकित्सकों की तीन सदस्य टीम जिसमें एक महिला चिकित्सक और दो पुरुष चिकित्सक शामिल है. यह तीन दिनों तक पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर अपना रिपोर्ट तैयार करेंगे. उसके बाद ही यह तय होगा कि सदर अस्पताल एनक्वास की श्रेणी में है या नहीं. साथ ही उन्होंने बताया कि हर तीन वर्ष में यह टीम पहुंचती है और जांच-पड़ताल करती है. यह सर्टिफिकेट किसी भी अस्पताल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही