Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर आरपीएफ ने ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बोकारो निवासी नूर मोहम्मद अंसारी, इरफान अंसारी और अश्विनी दास शामिल है. आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए दो लैपटॉप, दो कंगन, तीन मोबाइल और 1400 रुपये नगद बरामद किया है. जानकारी देते हुए टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि10 जुलाई को हावड़ा रांची हटिया ट्रेन में सफर कर रहे नीतीश कुमार के बैग की चोरी हुई थी, रांची जीआरपी में नीतीश कुमार ने अज्ञात द्वारा 2 लाख 25 हजार मूल्य के सामान की चोरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-somvati-amavasya-crematorium-worshiped-mother-in-kali-temple/">चक्रधरपुर

: सोमवती अमावस्या पर श्मशान काली मंदिर में हुई माता की आराधना

चोरी की बात स्वीकारी नूर मोहम्मद ने 

मामला टाटानगर रेलवे स्टेशन के होने की वजह से इस मामले को 16 जुलाई को टाटानगर जीआरपी में रेफर कर दिया गया. उसी दिन 16 जुलाई को टाटानगर रेलवे स्टेशन से पुनः एक मोबाइल चोरी की घटना घटी जहां अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि एक ही शख्स द्वारा इस दोनों घटना को अंजाम दिया गया है. आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी टेक सेल की मदद से उस शख्स की पहचान नीतीश कुमार के साथ एसी कोच में सफर कर रहे बोकारो निवासी नूर मोहम्मद अंसारी के रूप में की जहां उसके लोकेशन के आधार पर संयुक्त रूप से आरपीएफ और जीआरपी ने उसे बोकारो से धर दबोचा. उसके पास से 16 जुलाई को चोरी की गई मोबाइल बरामद ली गई साथ ही 10 तारीख को हुए चोरी वाला बैग भी उसके पास से बरामद हुआ. कड़ी पूछताछ में नूर मोहम्मद अंसारी ने चोरी की बात स्वीकारी और उसकी निशानदेही पर दुकानदार अश्वनी दास और नूर मोहम्मद अंसारी के रिश्तेदार इरफान अंसारी को धर दबोचा गया. जिसके पास से 10 जुलाई को हुए चोरी के 2 लैपटॉप और तीन अन्य चोरी का मोबाइल साथ ही 1400 नगद बरामद किया गया है. आरपीएफ ओसी संजय तिवारी ने बताया कि नूर मोहम्मद अंसारी ट्रेन में सफर करने के दौरान चकमा देकर यात्रियों के साथ किस तरह की घटना को अंजाम देता है. यह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-another-illegal-liquor-factory-found-in-the-valley-of-dalma-on-the-fourth-day/">चांडिल

: दलमा की तराई में चौथे दिन मिला एक और अवैध शराब फैक्ट्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही