Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में छिनतई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : कदमा पुलिस ने छिनतई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कदमा रामजनम नगर निवासी समीर नाग, साहिल शर्मा उर्फ साहिल बच्चा और सुनील करुआ उर्फ छोटू शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक तीन मोबाइल और एक चापड़ बरामद किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि 19 जुलाई को रंकनी मंदिर के पास कदमा फार्म एरिया निवासी सुनीता हांसदा से पर्स की छिनतई की गई थी. वहीं दूसरे दिन मानगो निवासी फरहान खान से मरीन ड्राइव में मोबाइल की छिनतई की गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों को गिरफ्तार किया. सभी को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही