Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तीन पहाड़ गैंग के तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पटमदा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में साहेबगंज जिला के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र निवासी मंतोष सिंह, कल्लू सिंह और चंदन महतो शामिल है. तीनों के पास से पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से चोरी किए गए कुल आठ मोबाइल भी बरामद किए है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि बीते दिनों पटमदा बाजार से शंकर मंडल की मोबाइल चोरी कर भाग रहे मंतोष को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-gopiballabhpur-radha-dr-goswami-participated-in-govind-festival/">बहरागोड़ा

: गोपीबल्लभपुर राधा-गोविंद महोत्सव में शामिल हुए डाॅ गोस्वामी
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करता है. सभी बालीगुमा सुकना बस्ती में किराए के मकान में रहते है. इसके बाद पुलिस ने सुकना बस्ती में छापेमारी कर दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही