Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में 54 अपार्टमेंट में तीन के पास है फायर एनओसी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो नगर निगम की ओर से बहुमंजिली इमारत और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कराए गए फायर ऑडिट के दौरान पाया गया कि मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 54 अपार्टमेंट हैं. इनमें से केवल तीन इमारतों में अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं. इस संबंध में नगर प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि निगम द्वारा पहले दौर में फायर ऑडिट के दौरान लगभग 54 अपार्टमेंट को जांच के पश्चात नोटिस जारी किया गया था और 45 दिनों के अंदर अग्निशमन यंत्र लगाकर इसकी सूचना निगम कार्यालय में देने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान तीन अपार्टमेंट में अग्निशमन यंत्र लगा हुआ पाया गया. इसमें चंद्रिका अपार्टमेंट पोस्ट ऑफिस रोड, राजा अपार्टमेंट और आकाश ग्रीन कॉम्प्लेक्स शामिल है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/acb-arrested-the-executive-engineer-posted-in-dumka-from-ranchi/">दुमका

में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता को ACB ने रांची से किया गिरफ्तार
कुमार ने कहा कि निगम द्वारा अपार्टमेंट एवं बहुमंजिला इमारतों में अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए निर्धारित समय सीमा के पश्चात एक बार फिर से सभी बहुमंजिली इमारत एवं भवनों की जांच कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. वहीं नगर प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि मानगो बाजार में फायर ऑडिट नहीं कराया गया है, लेकिन एनएच में हुई आगजनी की घटना के पश्चात आस-पास की दुकानों का फायर ऑडिट किया गया. इस दौरान लगभग 13 दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र लगाने एवं फायर एनओसी लेने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जिन">https://lagatar.in/businessmen-and-coal-transporters-who-were-sent-to-jail-by-nia-were-helpers-of-gangster-aman/">जिन

कारोबारियों व कोल ट्रांसपोर्टर को NIA ने भेजा था जेल, वही थे गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के मददगार
इसमें हर्षित जी पेपर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड भजनिया पैलेस एनएच 33, श्रीराम जी सर्विसेज भोजनिया पैलेस एनएच 33, जसविंदर सिंह टायर डिस्ट्रीब्यूटर डिमना चौक, पायनियर सेल्स एनएच 33, सुमन होटल एनएच 33, साबिर टायर दुकान एनएच 33, जय माता दी टायर दुकान, अपोलो टायर पारडीह, मारुति सुजुकी शारदा सिटी एनएच 33, यूनियन मोटर्स हुंडई एनएच 33, आदित्य विजन डिमना रोड, रमेश कुमार साहू एंड साहू संस एंड कंपनी एनएच33, एमआरएफ टायर, एनएच 33 शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही