Search

 
 
 

जमशेदपुर :  तीन थाना को मिले नये प्रभारी, फागुनी पासवान सीतारामडेरा, मंटू कुमार बने बिरसानगर थाना प्रभारी

Jamshedpur News  :  सीतारामडेरा थाना की जिम्मेदारी फागुनी पासवान को सौंपी गई है. वे इससे पहले पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. वही सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. उनके निलंबन के बाद थाना की जिम्मेदारी नये अधिकारी को दी गई है .
 
पुलिस का लोगो

Jamshedpur News  :    जमशेदपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने तीन थाना में नए प्रभारियों की पदस्थापना की है.  उन्होंने आदेश जारी कर सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थाना में नये थाना प्रभारी नियुक्त किए हैं. सभी पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं .

 

सीतारामडेरा थाना की जिम्मेदारी फागुनी पासवान को सौंपी गई है. वे इससे पहले पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. वही सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. उनके निलंबन के बाद थाना की जिम्मेदारी नये अधिकारी को दी गई है .

 

इसी तरह मंटू कुमार को बिरसानगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. वे इससे पहले कदमा थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे. बिरसानगर थाना प्रभारी को पहले ही निलंबित कर दिया गया था, जिसके कारण यह पद खाली था. अब मंटू कुमार को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है .

 

वहीं संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. वे जुगसलाई थाना में जेएसआई के रूप में कार्यरत थे. श्यामसुंदरपुर के पूर्व थाना प्रभारी को पद से हटाए जाने के बाद यह पद रिक्त था.

 

अब संतोष कुमार की नियुक्ति के साथ यहां भी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नए अधिकारी को मिल गई है. एसएसपी के इस आदेश के बाद तीनों थानों में नई व्यवस्था लागू हो गई है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही