Jamshedpur (Anand Mishra) : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय समर कैम्प के तीसरे दिन रविवार को तीन सत्र हुए. प्रथम सत्र में कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ सत्यप्रिय महालिक ने ``स्टोरी टेलिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल`` की उपयोगिता, महत्व और तकनीक के बारे में प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. दूसरे सत्र में वोकेशनल विभाग के प्रो अमित कुमार मेहता ने ``स्पोकन इंग्लिश`` के परंपरागत तरीकों से अलग, नए और विशेष विधियों की जानकारी दी. इसके बाद तीसरे सत्र ``व्हाट नेक्स्ट`` में समर कैम्प प्रभारी एवं हिंदी विभाग के प्रो हरेन्द्र पंडित ने एक्टिविटी के माध्यम से प्रतिभागियों को करियर मार्ग के चुनाव की जानकारी दी.. यह समर कैम्प आगामी आठ जून तक प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. इसे भी पढ़ें : टाटा">https://lagatar.in/tata-steel-process-of-application-for-paramedical-course-ona-starts-know-what-is-the-date-of-application-and-examination/">टाटा
स्टील : पारामेडिकल कोर्स ओएनए के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है आवेदन व परीक्षा की तिथि [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज मे समर कैंप के तीसरे दिन हुए तीन सत्र
Leave a Comment