Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा संस्थान के तीन छात्रों का इंफिनिटी लर्न और एक का तयाना कंपनी मे चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे इनफिनिटी लर्न और तयाना मोबिलिटी कंपनी की ओर से कैंपस सिलेक्शन किया गया. फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया, जिसमें कुल 4 छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह सुनिश्चित की. कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के तीन छात्र सुमित कुमार झा, विशाल एवं शाहिद अफरीदी को जूनियर एसोसिएट आईटी के पद पर 3.40 लाख और एक छात्र मो आतिफ को 3.25 लाख के पैकेज पर लॉक किया. ये सभी एनटीटीएफ गोलमुरी के फाइनल ईयर के विद्यार्थी है. चारो छात्र डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग सीपी08 के है. सभी को जूनियर एसोसिएट आईटी के पद पर चयनित किया गया है. इसे भी पढ़ें : छवि">https://lagatar.in/chhavi-ranjan-cut-the-nose-of-jharkhand-by-selling-army-land-send-chief-minister-to-jail-babulal/">छवि

रंजन ने सेना की जमीन बेचकर कटवाई झारखंड की नाक, जेल भेजें मुख्यमंत्री : बाबूलाल
रिटेन टेस्ट से शुरू हुई चयन प्रक्रिया, फिर छात्रों की तकनिकी क्षमता एवं व्यक्तिगत प्रतिभा को आंका गया. इसमें उत्तीर्ण छात्रों ने बेंगलुरु स्थित तयाना एवम् इनफिनिटी लर्न कंपनी मे अपनी जगह सुनिच्छित की एवं संस्थान को गौरवान्वित किया. इसमें संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन, रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, मिनमोय कुमार महतो, हरीश कुमार समेत उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही