Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए बनाई गई तीन टीम

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो नगर निगम ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए कमर कस ली है। नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने एकल उपयोग प्लास्टिक को रोकने के लिए वार्ड वार 3 टीम का गठन किया है. यह टीम अपने अपने इलाके में बाजारों में जाकर छापामारी करेंगी और सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी. पकड़े गए व्यक्ति से जुर्माना वसूला जाएगा. नगर प्रबंधकों को टीम का नोडल बनाया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की शपथ दिलाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sanskrit-general-knowledge-competition-organized-in-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विवि में संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

इन चीजों के इस्तेमाल पर एक जुलाई से रहेगी पाबंदी

एक जुलाई से मानगो इलाके में भी प्लास्टिक की डंडी वाले कान के इयर बड्स, प्लास्टिक की स्टिक लगे गुब्बारे, प्लास्टिक के हैंडल से बना बैग, प्लास्टिक के झंडे, प्लास्टिक की डंडी वाली आइसक्रीम, थर्माकोल की सामग्री, निमंत्रण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक के इनविटेशन कार्ड, थर्माकोल के प्लेट, कप आदि पर पाबंदी लगा दी है. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने सभी से अपील की है कि वह अब सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर दें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही