Search

 
 
 

जमशेदपुर: XLRI में मास्टर्स लेवल के तीन वर्चुअल कोर्स लांच

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi): एक्सएलआरआइ में मंगलवार को मास्टर्स स्तर के तीन कोर्स को लांच किया गया. एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट ( पीजीडीबीएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फिनांस (पीजीडीएफ) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (पीजीडीएचआरएम) कोर्स की शुरुआत की है. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडिस एसजे ने मंगलवार को इसकी विधिवत शुरुआत की. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-attacked-with-stone-for-asking-for-share-in-house-death/">जमशेदपुर:

मकान में हिस्सेदारी मांगने पर भाई पर पत्थर से हमला, मौत

दो साल का होगा कोर्स, नई शिक्षा नीति के तहत डिजाइन

कोर्स की अवधि दो साल की होगी. इस कोर्स को नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. वर्चुअल मोड में पूरी पढ़ाई होगी. पहले साल के कोर्स में एक सप्ताह सभी विद्यार्थियों को एक्सएलआरआइ कैंपस का विजिट कराया जाएगा. यहां रख कर उनकी पढ़ाई होगी. दूसरे साल भी एक सप्ताह के लिए विद्यार्थियों को एक्सएलआरआइ में रख कर आफलाइन मोड में पढ़ाई कराई जाएगी.

फादर पॉल फर्नांडिस एसजे ने विद्यार्थियों का स्वागत किया

उद्घाटन सत्र के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडिस एसजे ने विद्यार्थियों का संस्थान की ओर से स्वागत किया. साथ ही कहा कि तकनीक के जरिये वे एक्सएलआरआइ लर्निंग प्रोग्राम (एक्सओएल) का हिस्सा बन रहे हैं. आनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये देश के साथ ही दुनिया के विभिन्न हिस्सों के विद्यार्थी एक दूसरे तक न सिर्फ पहुंच सकते हैं बल्कि बेहतर शिक्षा हासिल कर वैश्विक स्तर पर जिम्मेदार बिजनेस लीडर बन कर देश व दुनिया को दिशा दे सकते हैं. मौके पर डीन फिनांस फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, एक्सओएल के चेयरमैन संजय पात्रो के साथ ही डीन एकेडमिक्स डॉ. पीके पाणी ने सभी सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया. इस दौरान सभी विद्यार्थियों का परिचय भी जाना गया.

8000 से अधिक आवेदन आए, 108 का हुआ चयन

पहली बार एक्सओएल के जरिये तीन नए वर्चुअल कोर्स की लांचिंग की गई. इस कोर्स को करने के लिए 8000 से अधिक आवेदन आए. सभी की स्क्रूटनी के बाद कुल 3000 आवेदकों का इंटरव्यू लिया गया. इसके बाद अंतिम रूप से कुल 108 उम्मीदवारों का चयन किया गया. इसमें पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीजीडीएचआरएम) के कुल 60, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फिनांस (पीजीडीएफ) 26 जबकि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (पीजीडीएचआरएम) के कुल 22 विद्यार्थी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-debu-das-and-satbhani-triple-murder-accused-santosh-thapa-surrendered-in-court/">आदित्यपुर

: देबू दास व सतबहनी ट्रिपल मर्डर हत्या के आरोपी संतोष थापा ने कोर्ट में किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही